दन्तेवाड़ा

पत्रकार वार्तालाप आज
11-Sep-2026 11:16 PM
पत्रकार वार्तालाप आज

दंतेवाड़ा, 11 सितंबर। पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर द्वारा जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों के लिए पत्रकार वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’, ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ तथा ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026’ जैसे महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर जानकारी एवं संवाद होगा।

कार्यक्रम में विधायक चैतराम आटामी मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। उपसंचालक, तरुण देशमुख द्वारा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविकांत ध्रुव द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों, पोषण के महत्व तथा कुपोषण की रोकथाम की जानकारी दी जाएगी।

उप निदेशक, पीआईबी रमेश जायभाये सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पत्रकार कल्याण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

योजना अंतर्गत पात्र पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध सहायता, दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में आर्थिक सहायता, तथा आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया के बारे में अवगत कराएंगे।


अन्य पोस्ट