दन्तेवाड़ा

रोजगार मेला में अनेक पदों पर होगी भर्ती
10-Sep-2026 10:49 PM
रोजगार मेला में अनेक पदों पर होगी भर्ती

दंतेवाड़ा, 10 सितंबर। दंतेवाड़ा के बेरोजगार युवक हेतु रोजगार हासिल करने का बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर दिया जा रहा है। निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 असिस्टेंट मैनेजर, प्रशिक्षु के 10 पद हेतु रिक्तियां मिली है।

  इस संबंध में शुक्रवार को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, कारली, दंतेवाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में इच्छुक आवेदक, प्रात: 11 से 3 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। रोजगार मेला में उपस्थित होने के पूर्व रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।


अन्य पोस्ट