दन्तेवाड़ा

जानलेवा हमला, आरोपी बंदी
06-Sep-2026 11:36 PM
जानलेवा हमला, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 सितंबर। थाना कुआकोंडा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना कुआकोंडा क्षेत्र के गढ़मिरी अंदोड़ीपारा में मवेशी चराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी भीमा मरकाम ने सुखराम मरकाम पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 घायल को परिजनों द्वारा पहले कुआकोंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया। वर्तमान में घायल का उपचार जारी है। मामले में थाना कुआकोंडा में धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी भीमा मरकाम को हिरासत में लेकर 6 सितंबर को दंतेवाड़ा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट