दन्तेवाड़ा

ग्रामीण की हत्या, 5 बंदी, 1 फरार
06-Sep-2026 11:32 PM
ग्रामीण की हत्या, 5 बंदी, 1 फरार

दंतेवाड़ा, 6 सितंबर। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोरो परिया गांव में ग्रामीण की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर माह के प्रारंभ में पोरो परिया क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जला दिया गया था।  मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

 


अन्य पोस्ट