दन्तेवाड़ा

बाघ की मौजूदगी, ग्रामीण बरतें सावधानी
06-Sep-2026 11:32 PM
बाघ की मौजूदगी, ग्रामीण बरतें सावधानी

दंतेवाड़ा, 6 सितंबर। दंतेवाड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में बाघ की आवाजाही के पदचिह्न एवं अन्य संकेत मिलने के बाद वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी, दंतेवाड़ा द्वारा ग्राम पंचायत कुम्हाररास के सरपंच एवं वन प्रबंधन समितियों को इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि  ग्राम कुम्हाररास, करंजेनार और चंदेनार के वन क्षेत्रों में बाघ की मौजूदगी संभावित बताई गई है। किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि को रोकने के लिए पूर्व सूचना और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना।वन विभाग ने ग्रामीणों से  सावधानियां बरतने की अपील की है। ग्रामीण अनावश्यक रूप से अथवा अकेले वन क्षेत्रों में जाने से बचें। मवेशियों को रात्रि में चराने न ले जाएं तथा उन्हें खुले में न छोड़ें। बाघ दिखाई देने पर उसके समीप न जाएं और मौके पर भीड़ एकत्रित करने से बचें।

किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित करें।


अन्य पोस्ट