दन्तेवाड़ा
धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी, निकला जुलूस
26-Aug-2026 10:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 26 अगस्त। नगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
पर्व को लेकर नगर में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, सद्भाव और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे