दन्तेवाड़ा

विभागीय कार्यों की समीक्षा
26-Aug-2026 4:47 PM
विभागीय कार्यों की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 26 अगस्त। जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

   कलेक्टर ने तारांकित अथवा विभागों को मार्क किए गए पत्रों पर अब तक की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जनहित के मु्द्दों से संबंधित पत्रों को संबंधित विभागों को मार्क किए जाते है। विभाग प्रमुख इस पर तत्काल कार्यवाही कर इसकी अद्यतन सूचना समय सीमा में प्रस्तुत करें। इस तथ्य को सभी विभाग गंभीरता से ले और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। कलेक्टर ने बैठक में समय सीमा में दर्ज अन्य बिन्दुओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन सेवा सेतु 20 के अंतर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में तुष्टिपरक एवं कारगर निराकरण महती दायित्व है।

  कलेक्टर नें बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा, निर्देश, मानव अधिकार आयोग के लंबित प्रकरण, माननीय उच्च न्यायालय में विभागों से संबंधित लंबित प्रकरण, व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, विभागों से प्राप्त भूमि आवंटन की स्थिति, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, कलेक्टर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिये निर्देश, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सचिवालय, जनशिकायत पीजीएन, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा. बाढ़ आपदा हेतु कार्यों की स्वीकृति, बाढ़ आपदा हेतु तैयारी और एग्रीस्टेक पंजीयन संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आगामी टीएल बैठक तक अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीईओ, एम भार्गव प्रमुख रूपसे मौजूद थे।


अन्य पोस्ट