दन्तेवाड़ा

लावारिस पिकअप से 4 टन कबाड़ जब्त, जांच शुरु
24-Aug-2026 10:19 PM
लावारिस पिकअप से 4 टन कबाड़ जब्त, जांच शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 24 अगस्त। दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक पिकअप से लोहे का कबाड़ जब्त किया गया है। पुलिस ने वाहन और कबाड़ को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

23 अगस्त को पुलिस एवं वन विभाग की टीम द्वारा खनिज जांच नाका भांसी की ओर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आईटीआई भांसी के समीप चारपहिया पिकअप वाहन (क्रमांक सीजी 18 एस 6590) लावारिस अवस्था में खड़ी पाई गई।

वाहनों की जांच करने पर पिकअप में तिरपाल के नीचे लोहे का कबाड़ भरा हुआ मिला। जब्त कबाड़ का वजन लगभग 4 टन तथा अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख रुपये आंका गया है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त वाहन को बचेली की ओर से लाया गया था, जिसके बाद वाहन चालक उसे खड़ा कर पैदल भांसी-किरंदुल मार्ग की ओर चले गए।

भांसी पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कबाड़ से लदे पिकअप वाहन को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस द्वारा वाहन मालिक, कबाड़ के स्रोत तथा संबंधित व्यक्तियों की पहचान हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट