दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा , 24 अगस्त। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चन्द्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूंटे के निर्देशन, विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी डीएसपी आकांक्षा ठाकुर के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
यूनिसेफ, रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के संरक्षण पर थानों में पदस्थ बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला का रक्षित केंद्र स्थित डीआरजी कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजन किया गया। जिसमें पॉक्सो एक्ट किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रशिक्षण दिया गया।
यूनिसेफ संस्था के विपिन ठाकुर एवं राम वर्मा कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों की प्रकृति, कानूनी प्रावधानों तथा संवेदनशील मामलों में पुलिस की भूमिका की बेहतर समझ प्राप्त होती है। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को अपराध की पहचान, पीडि़त बच्चे की आवश्यकताओं तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे मामलों में त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।