दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 21 अगस्त। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली और यातायात पुलिस द्वारा वाहनों में लगी काली फिल्म के हटाने का विशेष अभियान शुक्रवार को चलाया गया।
इस दौरान पुलिस एवं यातायात की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान करीब 50 वाहनों से ब्लैक फिल्म मौके पर ही निकलवाई गई। कुछ वाहन चालकों को ब्लैक फिल्म के संबंध में नियमों की जानकारी दी गई। वाहनों से ब्लैक फिल्म तत्काल हटाने हेतु समझाइश दी गई।
इस संयुक्त अभियान में थाना सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी श्री धनंजय सिन्हा, एएसआई भारती, बरगे, झनेन्द्र, पीएसआई अंकित सोनी, अश्वनी सिंह, वीरेंद्र तथा आरक्षक भूपेंद्र, भील, दुलाराम, जलदेव, यातायात प्रभारी मुकेश ताती, एएसआई जितेंद्र त्रिपाठी, आरक्षक आदित्य और बारला की विशेष भूमिका थी।
पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म को स्वेच्छा से तत्काल हटवा लें। वर्तमान में पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश देकर नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आगामी दिनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कांच का उपयोग करें।
सडक़ सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग रखे।