दन्तेवाड़ा

कृमि मुक्ति दिवस: स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई
10-Aug-2026 11:11 PM
 कृमि मुक्ति दिवस: स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 10 अगस्त। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्गत विकासखंड दंतेवाड़ा की समस्त शालाओं में बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से अभियान का संचालन किया जा रहा है।

  इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक शाला चितालंका में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. एस मंडल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सिंह, एन.सी.डी. सलाहकार  जीवन नाग, बी.पी.एम. तथा बीईओ संतोष गुप्ता की उपस्थिति में बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।

अभियान के दौरान दवा लेने से वंचित बच्चों को 17 अगस्त को आयोजित होने वाले मॉप-अप दिवस पर एलबेंडाजोल टेबलेट दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अभियान के तहत कृमिनाशक टेबलेट अवश्य दिलाएं। नियमित रूप से कृमिनाशक टेबलेट लेने से बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर एवं विकास अधिक सुदृढ़ हो सके। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क कृमिनाशक दवा दी जा रही है। इसके तहत 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को 200 मिलीग्राम एलबेंडाजोल की आधी गोली पीसकर तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को 400 मिलीग्राम की पूरी गोली चबाकर खिलाई जा रही है।


अन्य पोस्ट