दन्तेवाड़ा

श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ
08-Aug-2026 10:12 PM
श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ

‘छत्तीसगढ़’संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 अगस्त। नकुलनार गांव में सावन में वातावरण भक्तिमय स्वरुप ले चुका है। गांव के आस्था के केंद्र मनसुखेश्वर शिवालय में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ शनिवार से आरंभ हुआ। शिव मंदिर समिति द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक श्री राम कथा का यह सातवां संस्करण है। मंदिर समिति द्वारा प्रति वर्ष सावन माह के दौरान श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ का आयोजन  होता है। ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान होता है। गांव के हर वर्ग के लोग इस आयोजन में सहभागिता दिखाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक राम रस का पान करनें शिवालय पहुंचते हैं।

रविवार को राम कथा का विराम होगा। इसके उपरांत यज्ञ- अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। आयोजन के अंतिम चरण में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिक मौजूद थे।


अन्य पोस्ट