दन्तेवाड़ा
बाइक चोरी, आरोपी बंदी
05-Aug-2026 10:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा 5 अगस्त। दंतेवाड़ा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा की पार्किंग से मोटरसाइकिल -सीजी 18 आर 0950 चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट 4 अगस्त को थाना दंतेवाड़ा में दर्ज कराई गई।
पुलिस टीम ने तत्काल जांच प्रारंभ की। मुखबिर की सूचना पर संदेही आकाश नाग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी मोहन कुंजाम के साथ मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर नर्सरी रोड से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी आकाश नाग दंतेवाड़ा, पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद उसने पुन: चोरी की। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे