दन्तेवाड़ा

माडेंर नाले का निरीक्षण
30-Jul-2026 10:29 PM
माडेंर नाले का निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 30 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा दंतेवाड़ा में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत महत्वपूर्ण नदी - नालों का निरीक्षण किया जा रहा है।  कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा जिला दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाले माडेंर नाले का निरीक्षण गुरुवार को किया गया।

 उल्लेखनीय है कि विगत् वर्ष अति वर्षा के दौरान उक्त नाले का पहुंच मार्ग भारी बाढ़ की चपेट में आ गया था। जिससे उक्त भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके  फलस्वरुप क्षेत्र का संपर्क अन्य हिस्सों से टूट गया था। वर्तमान में जिले में विगत दो दिनों से हुई मूसलाधार वर्षा के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा इस नाले का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सुरक्षा एवं आवागमन संबंधी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट