दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 29 जुलाई। जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि बस्तर मुन्ने अभियान के तहत विभिन्न इंडिकेटर के तहत पोर्टल एंट्री में संतोषजनक प्रगति लाए।सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज आवेदनों के संदर्भ में सचेत किया कि जो आवेदन समय सीमा से बाहर होने वाले है, उनका तत्काल निराकरण करें। कलेक्टर ने बाढ़ आपदा राहत के तैयारियों के संबंध में मोटर बोट एवं जनरेटर की उपलब्धता तथा मानव संसाधन को सभी आवश्यक तैयारियों के साथ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा, निर्देश, मानव अधिकार आयोग के लंबित प्रकरण, सुशासन तिहार - 2026, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं देयक के भुगतान की स्थिति, एग्रीस्टेक पंजीयन, आई गोट/एचआरएमएस क्रियान्वयन, तेलंगाना राज्य में पुर्नवासित परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में धारित सम्पत्ति के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे प्रमुख रूप से मौजूद थे।