दन्तेवाड़ा

धान रोपाई ने पकड़ी गति
28-Jul-2026 2:35 PM
धान रोपाई ने पकड़ी गति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 जुलाई। दंतेवाड़ा में किसानों द्वारा खरीफ धान की फसल संबंधी कार्य युद्ध स्तर से संचालित किया जा रहा है। जिससे धान का उत्पादन बेहतर हो सके। गौरतलब है कि इस वर्ष मानसून में देरी की वजह से धान की बुवाई में देरी हुई थी। जिससे किसानों को परेशानी हुई।

 जिले के विभिन्न भागों में किसानों द्वारा खेतों में जल का जमाव किया गया। इसके उपरांत धान के पौधों का रोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि जि़ले में आज पर्यंत बारिश में कमी दर्ज की गई है। जिससे धान के रोपा कार्य में विलंब हुआ। इस समस्या से उबरने हेतु किसानों द्वारा जल जमाव की युक्ति अपनाई गई। जिससे खेतों में रोपा कार्य हेतु पानी का स्तर पर्याप्त हो सका।

करें जल जमाव

कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई थी कि धान की रोपाई हेतु खेतों में पानी को रोकें। जिससे बारिश में कमी की समस्या की क्षतिपूर्ति हो सकेगी। जिससे धान के पौधों को पर्याप्त पोषण मिल सके।


अन्य पोस्ट