दन्तेवाड़ा

विधायक ने सुनी मन की बात
26-Jul-2026 9:24 PM
विधायक ने सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 26 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम  ‘मन की बात’ के 136 वें संस्करण को दंतेवाड़ा में रविवार को गंभीरता से सुना गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को उत्साह के साथ सुना गया। ग्राम पंचायत तारलापाल के बूथ -23 में विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने रविवार को कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’सुनी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों को संबोधित भी किया गया। उन्होंने ‘मन की बात’ को ग्रामीणों के साथ सरल शब्दों में साझा किया। जिससे भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर तक पहुंचा सके। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट