दन्तेवाड़ा
37 लाख से अधिक के कार्य मंजूर
24-Jul-2026 4:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 24 जुलाई। राज्य शासन द्वारा बस्तर में विकास कार्यों को विशेष तवज्जो दी जा रही है। जिससे वनांचल वासियो को विकास का लाभ मिले।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर नगर पंचायत में 4 कार्यों के लिए 37 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग नें संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बारसूर नगर पंचायत के वार्ड -1 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 11 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने वार्ड -6, वार्ड -7 और वार्ड -9 में सीसी सडक़ों के लिए कुल 28 लाख 2 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके फल स्वरुप स्थानीय रह वासियों को विशेष सुविधा मिल सकेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे