दन्तेवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारी बैठक
23-Jul-2026 10:11 PM
स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 23 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा आगामी स्वाधीनता दिवस के व्यवस्थित आयोजन का खाका मंगलवार को तैयार किया गया। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने विभागों के मध्य जिम्मेदारियां निश्चित की।

 जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा पुलिस एवं नगर सैनिकों की टुकडिय़ों द्वारा सलामी ली जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देशित किया कि जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष और नगरीय निकायों में नगरीय निकायों के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।सभी शासकीय भवनों और स्मारकों में रोशनी की जाएगी। शासकीय भवनों, ऐतिहासिक स्थानों के साथ-साथ निजी संस्थानों में भी राष्ट्रीय झंडा वंदन होंगे।

 आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन की आवश्यक रूपरेखा तैयार कर विभागवार दायित्व सौंपा गया। इसके अन्तर्गत मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन, उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने, कार्यक्रम में पेयजल, चिकित्सा, स्वल्पाहार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच स्थल की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां दी गई।

 श्री ध्रुव ने समय सीमा सीएम हेल्पलाइन सेवा सेतु 2.0 के अंतर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण के संबंध में कहा कि सभी विभाग प्रमुख समय सीमा से बाहर हो चुके आवेदनों का तत्काल निदान करें। 

इसके साथ ही कलेक्टर श्री ध्रुव ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति के साथ -साथ  आत्मसमर्पित नक्सलियों के आवास निर्माण की स्थिति, आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य, नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण, माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा, निर्देश, मानव अधिकार आयोग के लंबित प्रकरण, माननीय उच्च न्यायालय में विभागों से संबंधित लंबित प्रकरण, व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, विभागों से प्राप्त भूमि आवंटन की स्थिति, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सचिवालय, जन शिकायत पीजीएन, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा,बाढ़ आपदा हेतु कार्यों की स्वीकृति, बाढ़ आपदा हेतु तैयारी, एग्रीस्टेक पंजीयन, संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली। बैठक के दौरान सीईओ एम भार्गव प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट