दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 20 जुलाई। विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी विगत दिवस बस्तर जिले के डिमरापाल में संचालित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचे। श्री चैतराम ने छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी से मुलाकात की। ज्ञात हो कि श्री मद्दी विगत कुछ समय से अस्पताल में भर्ती है।
उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक ने डॉक्टरों से उनके उपचार के संबंध में गहन जानकारी ली।
इसी कड़ी में विधायक द्वारा दंतेवाड़ा जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामबाबू गौतम से मुलाकात की गई। श्री गौतम को पैरों में गम्भीर समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक ने डॉक्टरों से श्री गौतम के उपचार की जानकारी ली। विधायक ने डॉक्टरों से बेहतर उपचार की बात कही। इस दौरान बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजयंत गौतम भी मौजूद थे।