दन्तेवाड़ा

हितावर में बस्तर मुन्ने शिविर सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ
17-Jul-2026 4:30 PM
हितावर में बस्तर मुन्ने शिविर  सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 17 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में बस्तर मुन्ने अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं गांव में ही सुलभ हो रही है।

कुआकोण्डा विकासखंड के ग्राम पंचायत हितावर के पंचायत भवन में विगत सोमवार से शिविर आरंभ हुआ। सरपंच भीमा राम ताती अपनी जानकारी में बताया कि तीन दिवसीय शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया।

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, महतारी वंदन ई केवाईसी, राशनकार्ड में नाम जोडऩा - काटना, वोटर कार्ड निर्माण, श्रम कार्ड निर्माण और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इसी कड़ी में राजस्व मामलों का भी निदान किया गया। जिनमें बी-1 नक्शा और खसरा का प्रदाय प्रमुख रूप से शामिल है।

ग्रामीणों को सुविधाएं मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। उक्त सभी सुविधा नि:शुल्क प्रदान की गई।

इस दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शिव शंकर चौहान, उपसरपंच राजीव चौहान, संजय राठौर, तहसीलदार लोमेश मंडावी और सीईओ, जनपद पंचायत तरुण देशमुख प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट