दन्तेवाड़ा
खनिज का अवैध परिवहन, ट्रक जब्त
15-Jul-2026 11:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा 15 जलाई। दंतेवाड़ा में वन विभाग द्वारा खनिज के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की गई। वन परिक्षेत्राधिकारी बचेली के नेतृत्व में विगत दिवस लौह अयस्क के एक ट्रक को रोका गया। वन विभाग की टीम द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जाती, इससे पहले वाहन चालक फरार हो गया। उक्त वाहन सीजी 8 -एएक्स - 7342 है। वाहन भिलाई का बताया गया है।
आरटीओ को लिखा पत्र - रेंजर
इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रीतेश पांडे ने जानकारी में बताया कि प्रथम दृष्टि यह मामला अवैध तस्करी का प्रतीत होता है। तस्करों दोबारा सुनियोजित तरीके से वहां का उपयोग किया गया। दस्तावेज के अभाव में परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा गया। मामले की जांच जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे