दन्तेवाड़ा

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा: सीएमएचओ ने जागरूकता रथ को दिखाई झंडी
15-Jul-2026 6:42 PM
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा: सीएमएचओ ने जागरूकता रथ को दिखाई झंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 15 जुलाई। दंतेवाड़ा प्रशासन के मार्गदर्शन में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उक्त कार्यक्रम 18 जुलाई तक  संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा ‘छोटा परिवार, स्वस्थ परिवार’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर मंगलवार को रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों में भ्रमण कर परिवार नियोजन के साधनों, उनके लाभ एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में आमजन को जागरूक करेगा। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही प्रसव उपरांत परिवार नियोजन सेवाओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को अस्थायी एवं स्थायी गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी और परामर्श प्रदान किया जाएगा। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं निरूशुल्क उपलब्ध रहेंगी। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी हितग्राहियों को उचित परामर्श देने के साथ-साथ पुरुष एवं महिला नसबंदी सहित विभिन्न परिवार नियोजन विकल्पों के बारे में जानकारी देंगे। जिला चिकित्सालय में पुरुष एवं महिला नसबंदी की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिला नोडल अधिकारी (परिवार नियोजन कार्यक्रम) डॉ. प्रियंका सक्सेना ने बताया कि इस अभियान में प्रसव उपरांत महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों से जोडऩे पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। परिवार नियोजन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी एवं परामर्श के लिए नागरिक अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रतीक सोनी, जिला सलाहकार अंकित सिंह, जिला प्रशिक्षण समन्वयक संतोष पटेल, कोमलचंद और आईडीएसपी डाटा मैनेजर शुभेंद


अन्य पोस्ट