दन्तेवाड़ा
5 लाख के संदिग्ध ट्रांजैक्शन का खुलासा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 14 जुलाई। पुलिस ने साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए अपने बैंक खाते किराये पर उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ाकांक्षा सिंह ठाकुर और साइबर सेल नोडल अधिकारी ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में की गई है।
पुलिस के अनुसार, साइबर सेल दंतेवाड़ा से प्राप्त संदिग्ध म्यूल अकाउंट ( ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते) संबंधी इनपुट के आधार पर थाना कुआकोंडा द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया गया था। जांच के दौरान राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी दीपेश कुंजाम और चेतन कुंजाम दोनों निवासी दंतेवाड़ा अपने-अपने बैंक खाते, पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अन्य व्यक्तियों को किराये पर देते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के हस्तांतरण और निकासी के लिए किया जाता था, जिसके बदले दोनों आरोपियों को मोटा कमीशन मिलता था।
विस्तृत वित्तीय जांच में दोनों आरोपियों के बैंक खातों से साइबर ठगी से संबंधित कुल 5,29,898 रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन पाया गया है। डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध सिद्ध होने पर कुआकोंडा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 317(4) एवं 318(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।