दन्तेवाड़ा

एम भार्गव ने संभाला सीईओ का दायित्व
13-Jul-2026 11:08 PM
एम भार्गव ने संभाला सीईओ का दायित्व

दंतेवाड़ा, 13 जुलाई। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के अधिकारी एम भार्गव नें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा का दायित्व सोमवार को संभाला। वे इससे पूर्व दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर तथा राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों - कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की प्रारंभिक जानकारी ली।

 इस दौरान श्री भार्गव ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना जिला पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

 उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस दौरान उप संचालक पंचायत तरुण देशमुख प्रमुखरूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट