दन्तेवाड़ा
पहली बार खरीदारों को मिला खुला और सुगम रास्ता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 13 जुलाई। रविवार को बचेली का साप्ताहिक सब्जी बाजार वर्षों बाद एक बदले हुए स्वरूप में नजर आया। नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र में दुकानों को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित कराया गया, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह खुला दिखाई दिया। लंबे समय से अव्यवस्थित बाजार के कारण होने वाली भीड़, जाम और आवाजाही की परेशानी से लोगों को इस बार काफी राहत मिली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीटीएम कृष्णा राव स्वयं मौजूद रहकर स्थिति को देख रहे थे और व्यवस्था करवा रहे थे
कार्रवाई के दौरान दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था की गई, जबकि सब्जी और फल विक्रेताओं को सडक़ के बीचों-बीच दुकान लगाने के बजाय तय स्थानों पर बैठाया गया।
इससे बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को बिना किसी रुकावट के आवागमन करने में सुविधा मिली। बाजार का बदला हुआ स्वरूप स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस व सुरक्षा गार्ड के कर्मी इस वयवस्था के लिए तैनात रहे।