दन्तेवाड़ा
विधायक ने घायलों का जाना हाल-चाल
11-Jul-2026 10:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा , 11 जुलाई। दंतेवाड़ा -बीजापुर की सीमा पर स्थित ग्राम चेरपाल के ग्रामीणों की बोलेरो बीती रात को दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी तत्काल जिला अस्पताल पहुँचे।
श्री अटामी ने दुर्घटना में घायल ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ को सभी घायलों का त्वरित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक श्री अटामी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता और उरदो ठाकुर भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे