दन्तेवाड़ा

आठ जुआरी गिरफ्तार
10-Jul-2026 11:10 PM
आठ जुआरी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा/बचेली, 10 जुलाई। दंतेवाड़ा की  किरंदुल पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 11 हजार 4 सौ रूपए बरामद किए गए।

थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव के नेतृत्व में किरन्दुल थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध अभियान चलाये जा रहे हैं। किरंदुल पुलिस को गुरुवार रात में कुंआरी पारा किरन्दुल में अवैध जुआ की सूचना मिली।

 जिस पर किरन्दुल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। कुंआरीपारा के बंद पड़े खाली मकान में अवैध रूप से जुआ खेलने वाले जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा गया। इनमें कृष्णा कुमार, बबलू, वरूण विश्वास, जुगेश कुमार, संजय बारसे, श्यामू राम कर्मा, महेश ठाकुर और हिडिय़ा कड़ती को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

जुआरियों से कुल 11400/- रू. एवं 2 बंडल तास के पत्ते बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना किरन्दुल में धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तार किया  गया।


अन्य पोस्ट