दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 जुलाई। कुआकोंडा विकासखंडम में खंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें विधायक, दंतेवाड़ा चैतराम अटामी शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक द्वारा नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर विशेष स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। जिससे उनका मनोबल आगामी परीक्षाओं हेतु ऊंचा रहे। विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर ऐसे प्रयास कर रही है, जिससे प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सुविधाएँ और समान अवसर उपलब्ध हो सकें। यही विकसित बस्तर की मजबूत आधारशिला साबित होगी।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुमार भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुड़ामी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमा कवासी जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका भदौरिया,सुमित भदौरिया, बीईओ प्रमोद भदौरिया, बीआरसी रत्तू राम राणा, मनोज राठौर मौजूद थे।
कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं, बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग
दंतेवाड़ा, 6 जुलाई। दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत तोयलंका गांव की महिलाएं संयुक्त जिला कार्यालय में सोमवार को पहुंची। उक्त महिलाओं ने कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव से मुलाकात की।
महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से उनके गांव में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं है। जिससे उन्हें दैनिक कार्यों के संपादन में परेशानी होती है। इस समस्या के निराकरण की मांग की गई।