दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा-सुकमा सडक़ का होगा चौड़ीकरण
24-Jun-2026 2:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 जून। दंतेवाड़ा को दक्षिण भारत से जोडऩे वाले राज्य मार्ग -5 का शीघ्र चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त कार्य कराया जाएगा।
विभागीय अफसरों के मुताबिक सडक़ चौड़ीकरण कार्य की निविदा प्रक्रिया जारी है। इस सडक़ की लंबाई लगभग 69 किलोमीटर है। उक्त कार्य की अनुमानित लागत लगभग 14 करोड़ रुपये है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य के शीघ्र आरंभ होने के संकेत दिए गए हैं। विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि यह सडक़ दंतेवाड़ा को सुकमा -कोंटा के साथ ही तेलंगाना आंध्रप्रदेश सहित समूचे दक्षिण भारत से जोडऩे वाला प्रमुख सडक़ मार्ग है।
सडक़ चौड़ीकरण के उपरांत वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे