दन्तेवाड़ा

हर दिन योग का संकल्प: बचेली के मॉर्निंग युवा एनर्जी ग्रुप ने पेश की मिसाल
23-Jun-2026 10:27 PM
हर दिन योग का संकल्प: बचेली के मॉर्निंग युवा एनर्जी ग्रुप ने पेश की मिसाल

बरसों से जारी है नियमित योगाभ्यास, 60 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य बन रहे प्रेरणास्रोत

बचेली, 23 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं बचेली का मॉर्निंग युवा एनर्जी ग्रुप इस मायने में अलग नजर आया कि यहां योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा है।

केंद्रीय विद्यालय मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में नागरिकों ने भाग लिया। समूह के सदस्यों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मॉर्निंग युवा एनर्जी ग्रुप पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन सुबह नियमित योग और व्यायाम करता आ रहा है। समूह में युवाओं के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। उनकी ऊर्जा, अनुशासन और निरंतरता युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है।

समूह के सदस्यों का मानना है कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग से शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को भी मजबूती मिलती है।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि स्वस्थ समाज की नींव नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली से ही रखी जा सकती है।

मॉर्निंग युवा एनर्जी ग्रुप का यह सतत प्रयास बचेली में स्वास्थ्य जागरूकता की एक सकारात्मक मिसाल बन चुका है।


अन्य पोस्ट