दन्तेवाड़ा

इन्डोर स्टेडियम में हजारों लोग करेंगे योग
20-Jun-2026 10:11 PM
इन्डोर स्टेडियम में हजारों लोग करेंगे योग

दंतेवाड़ा, 20 जून। विश्व योग दिवस दिवस का 12वां संस्करण  इंडोर स्टेडियम, दंतेवाड़ा में प्रात: 7 से 8 बजे तक सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। समारोह के व्यवस्थित संचालन हेतु मूलचन्द चोपड़ा, डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी एवं डॉ. जे.आर. नेताम जिला आयुष अधिकारी दंतेवाड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, राजस्व विभाग, कानून व्यवस्था,संपूर्ण तैयारी, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, नगर पालिका परिषद को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पीने के पानी एवं टैंकर की व्यवस्था, खाद्य विभाग को स्वल्पाहार की व्यवस्था कराने, लोक निर्माण विभाग  मंच निर्माण, ग्रीनमेट, कारपेट, योगामेट, गद्दा, सफेद चादर आदि की व्यवस्था किए जाने, लोक निर्माण विभाग द्वारा साउंड सिस्टम, आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को विशेष अतिथियों के लिए ड्राईफूड एवं पीने का पानी व्यवस्था करने, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा, आयुष विभाग व्यवस्था करना,मेडिकल टीम, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा, अंकुरित आहार, काढ़ा, औषधि का वितरण का दायित्व सौंपा गया है।

इसके साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को शिविर में उपस्थित कराने के लिए, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, एवं शिक्षा विभाग को विद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को शिविर में उपस्थित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। -


अन्य पोस्ट