दन्तेवाड़ा

बर्रेम-रेवाली पहुंचे कलेक्टर
13-Jun-2026 10:01 PM
बर्रेम-रेवाली पहुंचे कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 13 जून। जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ गांव कके नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कुआंकोंडा विकासखंड कि दूरस्थ ग्रामों बर्रेम और रेवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत चार माह का अग्रिम राशन वितरण करने के  निर्देश दिए।

इस दौरान दोनों ही गव की पीडीएस अंतर्गत राशन दुकानों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने राशन भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने पीडीएस दुकान में उपस्थित रेवाली एवं बर्रेम के ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें निर्धारित मात्रा में राशन समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए रेवली एवं बर्रेम के लगभग 350 राशन कार्डधारी परिवारों के लिए चार माह का अग्रिम राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को राशन भंडारण, वितरण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी किसी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराने की अपील भी की। इस दौरान  सीईओ, जनपद पंचायत, तरुण देशमुख प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट