दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 4 जून। खदान मजदूर संघ भिलाई शाखा बचेली की पूरी टीम ने बुधवार को एनएमडीसी परियोजना प्रमुख से सौजन्य भेंट कर विभिन्न कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जिस प्रकार अन्य यूनियनों के सदस्यों को यूनियन टूर (सीपीटी प्रोग्राम) में भेजा जाता है, उसी प्रकार खदान मजदूर संघ के सदस्यों को भी इस योजना का लाभ दिया जाए।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारियों को समान अवसर एवं सुविधाएं मिलनी चाहिए। परियोजना प्रमुख ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष वीएस सुभाषचंद्र बोस, सचिव पूरण सिंह जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेशा तामो, संगठन सचिव जी. नरसैया रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेश पांडे, किरंदुल शाखा के प्रभारी सचिव दिल्ली राव, महामंत्री उमेश कुमार मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्यों की मौजूदगी रही।


