दन्तेवाड़ा
बेनपाल में कलामंच व डोमशेड का लोकार्पण
04-Jun-2026 10:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 4 जून। एनएमडीसी सीएसआर एवं सिविल विभाग, बचेली द्वारा मंगलवार को सीएसआर मद से नवनिर्मित कलामंच व डोमशेड का उद्घाटन ग्राम पंचायत बेनपाल में किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में जोसी थॉमस, उप-महाप्रबंधक (सीएसआर (मा.सं)), सीताराम डहरिया, उप-महाप्रबंधक (सिविल), के. पी. बंसोड़, उप-महाप्रबंधक (सिविल) तथा अखिलेश दीवान, सहायक महाप्रबंधक (सिविल) की उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत बेनपाल, वार्ड पंच, पटेल, कोटवार व आस-पास के ग्रामवासी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस योजना का क्रियान्वन बचेली परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली के मार्गदर्शन में किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


