दन्तेवाड़ा

गाज से महिला की मौत, 10 जख्मी
03-Jun-2026 9:49 PM
गाज से महिला की मौत, 10 जख्मी

विधायक ने जाना घायलों का हाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 3 जून। दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदन के वार्षिक मेला के दौरान मंगलवार को गाज गिरने से एक महिला ने दम तोड़ दिया, वहीं 10 ग्रामीण घायल हो गए। मृतका दंतेवाड़ा के ग्राम चितालूर की निवासी है।

 ग्राम चंदेनार मेला के दौरान मंगलवार को अचानक मौसम खराब होने और गाज गिरने से मटेनार, नेटापुर एवं चितालूर के कई ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक चैतराम अटामी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विधायक ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान डॉक्टर से चितालूर निवासी एक महिला के निधन की जानकारी मिली, जिस पर विधायक ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल रेफर किया गया है।

विधायक ने जिला प्रशासन से चर्चा कर सभी घायलों एवं प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से तत्काल सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट