दन्तेवाड़ा
पंचायत उप चुनाव: सरपंच पद के लिए मतदान
01-Jun-2026 10:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
13 पंच निर्विरोध निर्वाचित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 जून। दंतेवाड़ा के विभिन्न पंचायत निकायों में उप चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा के चाक - चौबंद इंतजाम किए गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत मदाड़ी के सरपंच पद के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान वोटरों ने अपने मताधिकार का खुलकर उपयोग किया। ग्रामीण वोटरों द्वारा खुलकर वोटिंग की गई। ग्रामीणों द्वारा उत्साह पूर्वक वोट डाले गए। इसके फलस्वरुप चुनाव के दौरान 90. 76 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया। उक्त आंकड़ा अब तक का सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।
पंचायत उपचुनाव अंतर्गत दंतेवाड़ा के 13 पंच पदों का निर्वाचन किया जाना है। इस दौरान सभी 13 पंच पद निर्विरोध चुने गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


