दन्तेवाड़ा

एनएमडीसी बचेली डिपॉजिट-5 में बड़ा हादसा टला, डंपर पर चट्टान गिरने से ऑपरेटर जख्मी
30-May-2026 10:20 PM
एनएमडीसी बचेली डिपॉजिट-5 में बड़ा हादसा टला, डंपर पर चट्टान गिरने से ऑपरेटर जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 30 मई। एनएमडीसी के डिपॉजिट-5 खदान क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार खदान में चल रहे लोडिंग कार्य के दौरान अचानक ऊपरी कटाव हिस्से से विशाल बोल्डर टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में वहां खड़ा डंपर आ गया। बोल्डर डंपर के पिछले हिस्से से टकराया, जिससे वाहन में तेज झटका लगा और झटके से ऑपरेटर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय डंपर का संचालन हलधर सेठिया कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा हैँ की उनके घुटने में चोट आई।

घटना के बाद खदान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई। अभी तक हादसे के कारणों को लेकर एनएमडीसी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


अन्य पोस्ट