दन्तेवाड़ा
टेकनार में भागवत पुराण कथा
28-May-2026 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 28 मई। जिला मुख्यालय के समीपस्थ टेकनार के शिवानंद आश्रम परिसर में श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन जारी है। इस दौरान साध्वी स्तुति जी द्वारा भगवान कृष्ण की लीलाओं को भक्तों को सुनाया जा रहा है।
इस सात दिवसीय महायज्ञ के क्रम में मंगलवार को भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को सबसे छोटी उंगली में धारण करने का प्रसंग सुनाया गया। इस प्रकार से बालकृष्ण द्वारा ग्रामवासियों की आपदा से रक्षा की गई। इसी क्रम में विभिन्न भजनों द्वारा श्रद्धालुओं को आनंदित किया गया।
इस ज्ञान यज्ञ में बुधवार को श्री कृष्ण विवाह का प्रसंग सुनाया गया। जिसे श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सुना। इस आयोजन के अंतर्गत यज्ञ अनुष्ठान और महाभंडारा बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


