दन्तेवाड़ा

चेक बाउंस, स्थायी वारंटी रायपुर से गिरफ्तार
27-May-2026 11:02 PM
चेक बाउंस, स्थायी वारंटी रायपुर से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 27 मई। दंतेवाड़ा जिला पुलिस द्वारा न्यायालयों से जारी लंबे समय से लंबित और बेमियादी वारंटों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में बचेली पुलिस ने रायपुर से एक स्थायी (बेमियादी) वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बचेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली के न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण क्रमांक 110/2022, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट - चेक बाउंस) के तहत आरोपी मोहम्मद गौसूल रशीद के खिलाफ लंबे समय से बेमियादी वारंट जारी था। आरोपी रायपुर का निवासी है और लगातार अपनी उपस्थिति से बच रहा था।

वारंटी की धरपकड़ के लिए बचेली थाना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित कर रायपुर रवाना की गई थी। दंतेवाड़ा पुलिस की तकनीकी शाखा (साइबर सेल) से मिले इनपुट और लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने 25 मई को आरोपी मोहम्मद गौसूल रशीद को रायपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बचेली थाना लाया गया, जहाँ से आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंगलवार (26 मई) को उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।


अन्य पोस्ट