दन्तेवाड़ा

जिला अस्पताल में बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र - यूडीआईडी कार्ड
26-May-2026 11:00 PM
जिला अस्पताल में बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र - यूडीआईडी कार्ड

दंतेवाड़ा, 26 मई। जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण, यूडीआईडी कार्ड निर्माण एवं नवीनीकरण का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। यह कार्य प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के रूम नंबर 77, जेडीएस शाखा, मेडिकल बोर्ड, प्रथम तल में प्रात: 10 से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनका अभी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है, या जिनके पास पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्र हैं और वे उसका नवीनीकरण कराना चाहते हैं, वे निर्धारित दिवस पर उपस्थित होकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

 इस दौरान जिले के सभी दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं पूर्व में जारी प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण, नवीनीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पुराना दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), आधार से लिंक मोबाइल नंबर जिसमें ओटीपी प्राप्त होता हो तथा दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो संबंधित हितग्राही को पूर्व में आधार केंद्र जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सलाह दी गई है।


अन्य पोस्ट