दन्तेवाड़ा

मोबाईल फोरेंसिक वैन से मिलेंगे साक्ष्य
22-May-2026 11:08 PM
मोबाईल फोरेंसिक वैन से मिलेंगे साक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 22 मई। दन्तेवाड़ा में मोबाईल फोरेंसिक वैन का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। इसकी सहायता से जिले में होने वाले विभिन्न अपराधों के साक्ष्य जुटाने में आसानी होगी।

जिला दन्तेवाड़ा में त्वरित घटनास्थल के इन्वेस्टिगेशन हेतु मोबाईल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ दन्तेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर दन्तेवाड़ा विधायक  चैतराम अटामी एवं नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता नें मोबाईल फोरेंसिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

  टेकाम द्वारा यह सेवा जिले में होने वाले विभिन्न अपराध/घटना में त्वरित साक्ष्य संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

इसके माध्यम से पुलिस एवं कानूनी साक्ष्य संकलन एवं न्याय प्रक्रिया में तेजी से कार्य सम्पादित हो सकेगें।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा जानकारी में बताया गया कि यह सेवा न्याय क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है जो कि भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन कानूनों के परिपालन में महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान सुनिश्चित करेंगी।

इस अवसर पर एफएसएल, जगदलपुर की संचालक अनुपमा मेश्राम,डीपीओ रजनीश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन, डीपीओ श्री रजनीश टेकाम,वैज्ञानिक अधिकारी वसीम अकरम, सुश्री मिनल साहू, एसडीओपी श्री राहुल उइके, श्री नसरूल्ला सिद्धकी, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल और कोतवाली प्रभारी धनंजय सिन्हा प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट