दन्तेवाड़ा

सुशासन तिहार: समाधान शिविर में समस्याओं का समाधान
21-May-2026 9:40 AM
सुशासन तिहार: समाधान शिविर में समस्याओं का समाधान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 20 मई। सुशासन तिहार अंतर्गत नगर पालिका परिषद, दंतेवाड़ा द्वारा कतियाररास में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा शासन की योजनाओं की जानकारी ली।

शिविर के दौरान पूर्व में आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन कर चुके पात्र हितग्राहियों, उन्हें मौके पर ही आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।  अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को कार्ड सौंपते हुए योजना से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

इस शिविर में आए जय कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। सुशासन तिहार समाधान शिविर के माध्यम से उनका आयुष्मान कार्ड तैयार होकर उन्हें मिल सका। कार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब जरूरत पडऩे पर परिवार को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण आम लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। शिविर में उपस्थित नहीं हो पाने वाले कुछ हितग्राहियों तक भी प्रशासन की टीम पहुंची।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अन्य पात्र हितग्राहियों को उनके घर एवं दुकानों में जाकर आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

हितग्राहियों ने शिविर में त्वरित तरीके से कार्ड प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सुशासन तिहार के माध्यम से शासन स्वयं गांव एवं वार्ड स्तर तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा भी आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जिससे जनता को सुविधा मिल सकी।


अन्य पोस्ट