दन्तेवाड़ा

पीपीएचटी परीक्षा कल
20-May-2026 9:24 PM
पीपीएचटी परीक्षा कल

दंतेवाड़ा, 20 मई। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में बृहस्पतिवार को पीपीएचटी (प्री-फार्मेसी टेस्ट) प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रात: 10 से दोपहर 1.15 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा में कुल 205 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के लिए बैठने, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रवेश एवं जांच प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।

परीक्षा आयोजन के लिए संयुक्त कलेक्टर भरतराम ध्रुव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में परीक्षा संचालन संबंधी समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन नें परीक्षार्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट