दन्तेवाड़ा

आवारा कुत्तों का धरपकड़ अभियान
17-May-2026 10:52 PM
आवारा कुत्तों का धरपकड़ अभियान

दंतेवाड़ा, 17 मई। बचेली एवं दंतेवाड़ा में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के संबंध में नगर पालिका परिषद द्वारा शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आवारा कुत्तों को पकडऩे की कार्यवाही नियमित रूप से की जाती है। पकड़े गए कुत्तों के संबंध में शासन के नियमानुसार उचित प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, नसबंदी एवं आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थान पर रख-रखाव की कार्यवाही सम्मिलित है।

इस संबंध में नगर पालिका परिषद नागरिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति पूर्णत: संवेदनशील है। जिला प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग के समन्वय से सतत् कार्यवाही कर रही है। इसके अलावा दोनों नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों से अपील कि गयी है किसी भी शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या होने पर तत्काल नगर पालिका परिषदों को सूचित करें।


अन्य पोस्ट