दन्तेवाड़ा

मासे को मिले शासकीय दस्तावेज
14-May-2026 11:04 PM
मासे को मिले शासकीय दस्तावेज

दंतेवाड़ा, 14 मई। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे दिव्यांग महिला मासे को आवश्यक शासकीय दस्तावेज आसानी से मिल गए।

इसी कड़ी में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए मडक़ानार निवासी दिव्यांग नेत्रहीन महिला मासे को राशन कार्ड, बैंकपासबुक, फोटोग्राफ उपलब्ध कराए गए। इन दस्तावेजों के अभाव में उक्त दिव्यांग महिला पेंशन भुगतान में कठिनाई आ रही थी। उक्त दस्तावेजों के मिलने से मासे ने खुशी जाहिर की।

   इस क्रम में एक हितग्राही लक्ष्मीनाथ और सुखलाल को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदाय किए। उक्त उपकरणों से संबंधित जनों को गंतव्य पहुंचने में आसानी होगी।  इस दौरान संयुक्त कलेक्टर भरतराम ध्रुव और डिप्टी कलेक्टर मूलचंद चोपड़ा प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट