दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 14 मई। नवीन थाना टिकनपाल का पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा गुरुवार को लोकार्पण किया गया। नवीन थाना टिकनपाल अंतर्गत थाना किरन्दुल के 8 गांव टिकनपाल, चोलनार, समलवार, मदाड़ी, मडक़ामीरास, कुटरेम, कलेपाल, कड़मपाल सम्मिलित हैं।
दंतेवाड़ा में आम जनता को पुलिस तक सुगम एवं सरल पहुंच पुलिसिंग हेतु थाना किरन्दुल क्षेत्र के 8 ग्रामों टिकनपाल, चोलनार, समलवार, मदाड़ी, मडक़ामीरास, कुटरेम, कलेपाल, कड़मपाल के लिए पृथक से नवीन थाना टिकनपाल क्षेत्रांतर्गत अधिसूचित किया था। पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा गुरुवार को नवीन थाना भवन टिकनपाल का उद्घाटन किया गया।
सशस्त्र बल कैंप चोलनार में अस्थायी तौर पर थाना टिकनपाल का उद्घाटन एवं रोजनामचा लेख कर नवीन थाना के कार्यों का शुभारंभ किया गया। उप निरीक्षक दीनानाथ वैष्णव को थाने का प्रभार सौंपा गया।
इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल कमलजीत पाटले, रक्षित निरीक्षक दंतेवाड़ा श्री सुशील नौटियाल, थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव, थाना प्रभारी बचेली प्रहलाद कुमार साहू, प्लाटून कमांडर चोलनार मोहित बोहरे प्रमुख रूप से मौजूद थे।


