दन्तेवाड़ा
शराब संग आरोपी गिरफ्तार
11-May-2026 10:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 11 मई। गीदम पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अमित बेरिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गीदम के मुर्गा बाजार के पास एक व्यक्ति बैग में शराब और बीयर रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी की पहचान कन्हैया लाल यादव निवासी गीदम के रूप में हुई। उसके कब्जे से 35 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 10 बीयर जब्त की गईं। साथ ही 620 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 6,200 रुपये बताई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे