दन्तेवाड़ा

महाराणा प्रताप के शौर्य को नमन
10-May-2026 3:40 PM
महाराणा प्रताप के शौर्य को नमन

दंतेवाड़ा, 10 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती का आयोजन दंतेवाड़ा के नकुलनार गांव में शनिवार को किया गया। इस अवसर पर ग्राम के केंद्र में शोभायमान महाराणा चौक की आकर्षक सजावट की गई। इसके उपरांत क्षत्रिय समाज के सदस्यों द्वारा महाराणा प्रताप की गौरव गाथा सुनाई गई। उनके स्वाभिमानी जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर अवधेश गौतम, दिनेश चौहान, शैलेंद्र भदौरिया, अजय भदौरिया, धीरेंद्र गौतम, विपिन परिहार सौरभ राठौर, अभिषेक राठौर, ऋषि चौहान और किशन पटेल प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट