दन्तेवाड़ा

ई -निविदा प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी
09-May-2026 4:34 PM
ई -निविदा प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी

दंतेवाड़ा, 9  मई। नगरपालिका परिषद, दन्तेवाड़ा ने शहर में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की ई-निविदा प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित की जा रही खबरों को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। परिषद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि टेंडर प्रक्रिया के संबंध में लगाए जा रहे आरोप, जिनमें प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही कार्यों के आबंटन की बात कही जा रही है, वे पूरी तरह से निराधार और असत्य हैं। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की सूचनाएं न केवल जनता को गुमराह करती हैं, बल्कि विकास कार्यों की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास करती हैं।

   प्रशासन ने यह संदेश दिया है कि वर्तमान में संचालित समस्त निविदा प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित कड़े नियमों और मापदंडों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। नगरपालिका ने जोर देकर कहा है ।

कि किसी भी ठेकेदार अथवा एजेंसी को नियम विरुद्ध लाभ पहुँचाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। ई-निविदा प्रणाली में सभी पात्र ठेकेदारों को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं और पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष रखी गई है। परिषद का मुख्य लक्ष्य शहर का गुणवत्तापूर्ण विकास करना है, जिसमें किसी भी प्रकार के पक्षपात या अनियमितता की कोई जगह नहीं है।


अन्य पोस्ट